Hindi story and shayari, gyan ki bate

Breaking

Featured widgets

Sunday 25 March 2018

हथेली पर बाल क्यों नही story 2018


हथेली पर बाल क्यों नही है
एक दिन अकबर बादशाह के मन में एक बात आई की, ‘मेरी हथेली पर बाल क्यों नही है? बहुत सोचा पर उत्तर न मिल सका |’ उन्होंने बीरबल से पुछा की, ‘ऐसा क्यों है की मेरी हथेली पर बाल नही है? बीरबल हाजिर जवाब तो थे ही |’ उन्होंने एक दम जवाब दिया, आलम पनाह, आप इन्ही हाथो से गरीबो को रोजाना इतना दान देते है उसकी रगड से बाल जम नही पाते |’

      बादशाह उत्तर पाकर प्रसन्न हुए | फिर भी सोचा इसकी बुध्दि का परीक्षण किया जाए तो उन्होंने अगला प्रश्न किया-‘तुम्हारी हथेली पर बाल क्यों नही है? बीरबल ने तपाक से उतर दिया, आपकी ओर से भेट, दान, उपहार पुरस्कार लेते लेते उनकी रगड़ से मेरी हथेली पर भी बाल नही आते |
फिर बादशाह बोले, और लोगो की हथेली पर बाल क्यों नही आते |’ बीरबल बहुत स्वाभाविक ढंग से बोले की इसका उतर स्पष्ट है – जब आप मुझे यां अन्य लोगो को दान देते है और उन्हें नही देते तो वे बेचारे इर्ष्या के मारे अपने हाथ मलते रहते है इसी कारण उनकी भी हथेली पर बाल नही आते |’

No comments:

Post a Comment